हरियाणा में प्रदुषण, ठंड और कोहरे के ट्रिपल अटैक ने बढ़ाई आमजन की परेशानी; जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में घने कोहरे की शुरुआत हो चुकी है. सुबह के समय दृश्यता शून्य के बराबर रही है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड भी बढ़ रही है. सुबह और देर शाम के समय ठंड का ज्यादा असर देखने को मिला है. रात्रि तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है. राते पहले से अधिक ठंडी रही है. मैदानी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

Cold Weather Mausam Thanda

प्रदेश में सबसे ठंडी राते हिसार शहर की रही है. रविवार को हिसार शहर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम रहा है. अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा है.

आगे जाने कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम आमतौर पर 20 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है. इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के दौरान आंशिक बादल व कोहरा छा सकता है. इस दौरान 15 दिसंबर को आंशिक बादल छाएं रहने की संभावना है. परंतु 16 व 17 दिसंबर को उत्तर व उत्तर-पश्चिमी शीत हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात्रि तापमान मे हल्की गिरावट होने की संभावना है. वातावरण में नमी बढ़ने से कही- कही अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने को संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

इन बातों का रखें ध्यान

कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है, वरना गाड़ी धीमी चलाएं. गाड़ी चलाते समय मोबाइल, म्यूजिक सिस्टम इस्तेमाल न करे. गाड़ी के शीशे थोड़ा नीचे रखे. सड़क पर वाहन न रोके. पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में प्रयोग करे, ताकि बचाव हो सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.