हरियाणा की 2 मशहूर हस्तियां पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित, बेहद खास है इनकी उपलब्धियां

चंडीगढ़ | हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. प्रदेश की दो हस्तियों साहित्यकार संतराम देशवाल और पैरा खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है. सोनीपत के विख्यात साहित्यकार संतराम देशवाल 10 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके हैं. उनकी साहित्य साधना को देखते हुए उन्हें आधा दर्जन से अधिक पुरस्कारों व सम्मानों से नवाजा जा चुका है. आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया है.

Santram Deshwal Harwinder Singh

30 से अधिक पुस्तकें हो चुकी प्रकाशित

देशवाल की अब तक 30 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उनके आठ ललित निबंध संग्रह हैं. जिला झज्जर के खेड़का गुर्जर गांव में 24 अप्रैल, 1955 में जन्मे संतराम देशवाल पेशे से एक अध्यापक है. इस साल पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले वे हरियाणा के इकलौते साहित्यकार हैं. उन्हें इससे पहले जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार-2014 से नवाजा जा चुका है. उनकी ललित निबंध लोक-आलोक और कविता संग्रह अनकहे दर्द हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में पुरस्कृत हो चुकी हैं.

हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पिछले साल उन्हें महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी. डा. देशवाल को सर्वोत्तम पत्रकारिता सम्मान, लोक शिरोमणि सम्मान, बाल मुकुंद गुप्त साहित्य सम्मान, सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान, हिंदी सहस्त्राब्दी सम्मान, काव्य कलश सम्मान और सोनीपत रत्न सम्मान मिल चुका है.

ओलम्पिक गोल्ड मेडलिस्ट है हरविंदर सिंह

कैथल जिले के गुहला चीका क्षेत्र के गांव अजीत नगर निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंदर सिंह को आज दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उनके पिता परमजीत सिंह ने कहा के बेटे को देश का सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार मिल रहा है. बेटे ने पहले भी देश का नाम रोशन किया है. हरविंदर सिंह टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक और पैरिस पैरालंपिक में देश को गोल्ड मेडल दिलवा चुके हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

अर्जुन और भीम अवार्ड से सम्मानित हरविंद्र सिंह 2012 में तीरंदाजी की शुरुआत करने के बाद से अब तक दस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. हरविंद्र सिंह कैथल जिले के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड और भीम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.

हरविंदर सिंह की उपलब्धियां

  • 2018 में इंडोनेशिया में हुई एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए रिकर्व इवेंट में गोल्ड मेडल विजेता
  • एशियन पैरा चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक
  • थाईलैंड में 2019 में हुई तीसरी एशियन पैरा तीरंदाजी के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता
  • रोहतक में 2016 में हुई पहली पैरा तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.