इस योजना के तहत हरियाणा सरकार गरीबों को दे रही 80 हजार रुपए, जानें कैसे होगा आवेदन

चंडीगढ़ | यदि आप हरियाणा में रहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. दरअसल, सरकार आपके घर की मरम्मत करवाने के लिए सुनहरा मौका दे रही है. सरकार आपके घर के निर्माण के लिए ₹80,000 की धनराशि देने वाली है. जी हां, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत यह राशि दी जाती है. जो लोग इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें saralharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

500 Rupee Notes Rupay

केवल इन्हें मिलेगा लाभ

यहां आपके लिए जानना जरूरी है कि इसका फायदा केवल वही लोग उठा पाएंगे जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपए या उससे कम है. जो आवेदन करता है, वह हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए. इस योजना के तहत केवल वही आवेदन कर सकता है जिसके नाम पर मकान है. इस योजना के तहत, मिलने वाली राशि को एक मुश्त दिया जाता है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए शहरी क्षेत्र के आवेदक के पास 35 वर्ग गज और ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन के पास 50 वर्ग गज का खुद का मकान होना चाहिए. इसके अलावा शर्त यह भी है कि यह मकान 10 साल या उससे ज्यादा पुराना ना हो.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

जरूरी शर्तें

  • जो लोग इसका लाभ उठाना चाहते हैं, उनके शहरी क्षेत्र में मकान रजिस्ट्री होनी चाहिए.
  • यदि आवेदक गांव का निवासी है, तो उसके पास जमीन का मालिकाना हक नहीं है, तो वह ग्राम सचिव द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट भी दे सकता है.
  • आवेदन पत्र के साथ घर की फोटो, मरम्मत पर लगने वाला अनुमानित खर्च और मरम्मत करने के बाद घर की फोटो को जिला कल्याण अधिकारी ऑफिस के रिकॉर्ड में दर्ज करवाना जरूरी होगा.
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है.
  • बताते चलें कि यदि आवेदक ने अनुदान राशि का इस्तेमाल नहीं किया, तो सरकार इसे वसूल भी कर सकती है.
Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts