उल्लास कार्यक्रम के तहत सिरसा में 140 केंद्रों पर 5 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, बुजुर्गों का उत्साह प्रेरणा देने वाला

सिरसा | पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती और इस बात को कई बुजुर्ग सच कर रहें है. जी हाँ, उम्र के चौथे पड़ाव में जहां ज्यादातर बुजुर्ग आराम और परिवार के साथ वक्त व्यतीत करते हैं. जिले में रविवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई. किसी बुजुर्ग की गोद में नाती खेल रहा था तो किसी बूढ़ी महिला की उंगली पकड़े पोता परीक्षा केंद्र तक आया. कमर झुकी हुई थी, आंखों की रोशनी भी काफी मगर फिर भी उत्साह ऐसा कि हाथ में लाठी और कलम लेकर बुजुर्ग साक्षर बनने का सपना पूरा करने परीक्षा देने आए.

Exam Bujurg Study

सिरसा में 140 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

भारत सरकार की तरफ से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया गया है. इसके तहत, जिले में आयोजित इस परीक्षा में बुजुर्गों का काफी योगदान रहा. इस दौरान 140 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5 हजार परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग थे जिनकी उम्र 80 से 90 साल से ज्यादा है. कई बुजुर्गो के साथ उनके नाती- पोते आए. उल्लास कार्यक्रम के नोडल अधिकारी पीडी बैनीवाल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों ने उन्हें पहले क्वेश्चन पेपर समझाया और फिर बुजुर्गों ने पूरे धैर्य के साथ आंसर शीट में जवाब लिखे.

परीक्षा का समय

परीक्षा का समय 3 घंटे था. परीक्षा बिल्कुल शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई. जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार और एनएमएमएसएस नोडल अधिकारी हरीश चावला द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा का टाइम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया था. इस दौरान किसी भी 3 घंटे में परीक्षार्थी परीक्षा दे सकते थे. बुजुर्गों के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं की गई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों की बढ़ी चिंता, मानसून कमजोर; कई जिलों में सूखे जैसे हालात

उत्साह प्रेरणा देने वाला

नोडल अधिकारी पीडी बैनीवाल ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम बुजुगों के जीवन में रोशनी लाया है. जिस उम्र में आमतौर पर लोग पढ़ाई से दूर हो जाते हैं, उस उम्र में इन बुजुर्गों ने शिक्षा के लिए जो उत्साह दिखाया है वह काफी प्रेरणादायक है. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग का लक्ष्य इस कार्यक्रम के जरिए जिले के करीबन 41 हजार लोगों को साक्षर बनाना है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.