हरियाणा रोडवेज विभाग में भरें जाएंगे खाली पद, हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत होगी भर्ती

चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज विभाग के लिए एक खुशखबरी है. बता दें कि रोडवेज में स्टाफ की कमी जल्द ही पूरी होने जा रही है. जैसा कि आप सब जानते है ग्रुप सी और ग्रुप डी के अनेक पदों पर भर्ती होनी है. साथ ही, विभिन्न श्रेणियों के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी भी की जा रही है. परिवहन मुख्यालय की तरफ से इसके लिए सभी रोडवेज डिपुओं से स्टाफ का पूरा ब्योरा भेजनें की भी मांग की गई है.

roadways

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत भरे जाएंगे पद

जैसे ही सभी अपने-अ पने डिपुओं की जानकारी भेजेंगे आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. जिन पदों पर भर्ती की जाएगी उनमें सब इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, चीफ इंस्पेक्टर, स्टेशन सुपरवाइजर, सर्विस स्टेशन इंचार्ज, यार्ड मास्टर, फोरमैन, डीजल पंप क्लर्क, असिस्टेंट कैशियर, कैशियर आदि पद सम्मिलित है. आपको बता दें कि ज़ब तक पक्की भर्ती नहीं हो जाती तब तक इन रिक्त पदों पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कॉन्ट्रैक्ट आधार पर कर्मियों की भर्ती की जाएगी. यानी कि इन पदों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत भरा जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

शुक्रवार शाम को दी पूरी जानकारी

परिवहन निदेशालय की तरफ से शुक्रवार शाम तक सभी महाप्रबंधकों, केंद्रीय कर्मशाला हिसार और अंतरराज्यीय बस अड्डा दिल्ली के उड़नदस्ता अधिकारी को निर्धारित फार्मेट में ऑफिस में कुल स्वीकृत पद, भरे गए पद, खाली पदों की जानकारी भेजनें की मांग की थी. सभी ने तय किये गए फॉर्मेट में सारी जानकारी भरकर परिवहन निदेशालय कों भेज दी है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.