हरियाणा में 13 और 14 फरवरी को आसमान में छाएंगे बादल, पढ़ें आज की ताजा मौसम अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम का मिजाज बदलने की वजह से स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है. मौजूदा समय में रात का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री तक पहुंच गया है. इसी वजह से कुछ जगहों पर पाला जमने की स्थिति भी देखी गई है. इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

badal cloud

बत दें कि दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर है. कुछ जिलों में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री तक दर्ज किया गया है. यह सामान्य से अधिक है. मौसम साफ होने पर रात में ठंड अधिक होती है. फिलहाल, प्रदेश में हिसार की रातें सबसे ठंडी दर्ज की गई हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी में ऐसा मौसम रहता है. रातें ठंडी और दिन गर्म होती है.

13 को छाएंगे बादल

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों का कहना है 13 और 14 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इससे रात के तापमान में वृद्धि के साथ- साथ दिन का तापमान भी बढ़ जाता है. आने वाले दिनों में तापमान में फिर बदलाव होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

यहां देखें किस जिले में कितना है तापमान

हरियाणा के हिसार का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री और दिन का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया. करनाल में अधिकतम तापमान रात में 5 डिग्री और दिन में 21.2 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं, कुरुक्षेत्र का न्यूनतम तापमान 8 और 21 डिग्री, नारनौल का 8.6 और 24 डिग्री, रोहतक का 5.8 और दिन का तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया. अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.2 और अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया. यहां भी दिन और रात के तापमान में काफी अंतर रहा. भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.4 और अधिकतम 22.2 डिग्री तक पहुंच गया, जहां सिरसा में तापमान 7.8 और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, फतेहाबाद में तापमान 4.6 और 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.