खुशखबरी: 1484 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान, फटाफट देखें पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. आगामी गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है. इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पिंक सिटी जयपुर जाने वाले पर्यटकों को विशेष तौर पर फायदा मिलेगा. उन्हें गर्मी के मौसम में सीट पर बैठ कर सफर करने की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

Train Railways

खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ की संभावना बनी रहती है जिसको देखते हुए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएगी. इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 09633/ 34, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 1 अप्रैल से 28 जून तक संचालित होगी. इसी तरह एक और ट्रेन नंबर 09637/ 38, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जाएगी. इन दोनों ट्रेनों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

जयपुर की डगर होगी आसान

अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733/ 34, जयपुर- भिवानी- जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रहेगा. यह ट्रेन 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक संचालित होगी. राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर जाने वाले पर्यटकों को इस ट्रेन के विस्तार से फायदा पहुंचेगा.

इस वजह से लिया फैसला

उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त भीड़- भाड़ बढ़ जाती है. इसी दबाव को कम करने के उद्देश्य से हर साल की तरह इस बार भी गर्मियों की छुट्टियों में स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. इन ट्रेनों के संचालन से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम होगा.

यह भी पढ़े -  घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, हरियाणा में अगले कुछ घंटों में होगी गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश!

समर स्पेशल ट्रेनों का होगा संचालन

गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने 1484 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है. इनमें 749 आरक्षित और 735 अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं. ये ट्रेनें मुख्य रूप से महाराष्ट्र के कई प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनमें मुंबई- दौंड- सोलापुर, पुणे- कोल्हापुर, नासिक रोड- बडनेरा और हडपसर- हरंगल जैसे प्रमुख रूट्स शामिल हैं.

इसके अलावा लंबी दूरी के यात्रियों के लिए मुंबई- बलिया, मुंबई- गोरखपुर, दौंड- कलबुर्गी, सोलापुर- कलबुर्गी और अनाकापल्ले जैसे रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.

हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि होली पर्व के बाद विभिन्न शहरों में कामकाज पर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार से महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और दिल्ली जैसे शहरों के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएगी. इनमें से कुछ ट्रेनें आरा जंक्शन पर भी ठहराव करेगी जिसका सीधा फायदा भोजपुर जिले के यात्रियों को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.