चरखी दादरी की बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी का होगा पुनर्निर्माण, CM ने दी मजूरी; 2026 तक पूरा होगा काम

चरखी दादरी | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने चरखी दादरी जिले में स्थित बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी के पुनर्निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसे जिले की लाइफ लाइन माना जाता है, क्योंकि इससे फसलों की सिंचाई के साथ- साथ कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी की जाती है. यह नहर चरखी दादरी की प्रमुख नहरों में से एक है और जवाहरलाल नेहरू नहर से भी जुड़ी हुई है.

Charkhi Dadri

इस नहर में पानी बाकरा हेड से छोड़ा जाता है, जबकि ढाणी फोगाट पंप हाउस से नहर से पानी का उठान किया जाता है. इसके पानी से आसपास के 15 गांवों के जलघर और जोहड़ भरे जाते हैं, वहीं कई गांवों में फसलों की सिंचाई भी की जाती है.

कई गांवों को मिलेगा लाभ

बधवाना डिस्ट्रीब्यूटरी से चरखी दादरी के कन्हेटी, सरूपगढ़, भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, गोठड़ा, मौड़ी, कपूरी, खेड़ी सनवाल, घसोला, कलियाणा और कलाली सहित कई गांवों को सिंचाई व पीने का पानी उपलब्ध कराया जाता है. इसका निर्माण वर्ष 1971- 72 के दौरान 176 क्यूसेक की डिज़ाइन क्षमता के साथ किया गया था. अब इसका पुनर्निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही, इसकी क्षमता भी बढ़ाई जाएगी.

2026 तक पूरा होगा कार्य

इस डिस्ट्रीब्यूटरी से 14 गांवों के तालाबों को जोड़ा गया है, ताकि भूजल के घटते स्तर को सुधारा जा सके और पशु- पक्षियों को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जा सके. इसमें भागवी, समसपुर, ढाणी फोगाट, टिकान कलां, कलाली, कलियाणा, आदमपुर डाढ़ी और बलाली सहित कई गांव शामिल हैं. इस परियोजना के पुनर्निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 41.30 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है. इस विषय में जानकारी देते हुए DPR हरियाणा ने बताया कि यह परियोजना 31 दिसंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts