भारत में ओमिक्रॉन के मरीजों में मिले ये कॉमन लक्षण, आप भी हो जाएं सावधान

दिल्ली । भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया हैं. अभी तक इसके 23 मामले देखे जा चुके हैं. दिल्ली में मौजूद LNJP अस्पताल में हाई रिस्क वाले देशों से आए दो मरीज को Covid-19 से संक्रमित पाया गया.

corona checkup

ओमिक्रॉन के मामलों में पाए गए हल्के लक्षण

अभी तक ओमिक्रॉन के जितने भी मामले पाए गए हैं। ज्यादातर उनमें हल्के लक्षण ही पाए गए हैं. वही, दुसरी तरफ राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट वाले 9 मरीजों में ओमिक्रॉन एसिमटोमैटिक पाया गया हैं यानी इनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए.

ओमिक्रॉन के हल्के लक्षणों के देखते हुए वैज्ञानिकों ने चिंता जताई हैं. एक्सपर्टस का कहना हैं कि कम लक्षण दिखने पर ना तो लोग टेस्ट कराते हैं और आइसोलेट भी नहीं होते वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें कम लक्षण के कारण पता ही नहीं लगता की उन्हें कोरोना हैं या नहीं जिस वजह से इस संक्रमण के फैलने का डर और ज्यादा रहता हैं। दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का भी यही कहना है कि ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों के लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह ही नजर आ रहे हैं. कोरोना के दुसरे वैरिएंट की तरह इसके संक्रमण में ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं.

जयपुर के मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नरोत्तम शर्मा ने बिजनेसलाइन को बताया, ‘हमें Covid-19 के 11 नए मामले मिले हैं जो किसी ना किसी तरह से या तो ओमिक्रॉन से संक्रमित परिवारों से जुरे हुए हैं या फिर जर्मनी से वापिस आए हैं. इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के में भेजा गया हैं. वही जो लोग ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं.’

वहीं, LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर सुरेश कुमार ने बताया, ‘ओमिक्रॉन के मरीज में नाक बहने और गले में खराश के अलावा कोई और लक्षण नहीं दिखे हैं. क्योंकि ज्यादातर मरीज एसिम्टोमैटिक हैं. एयरपोर्ट से आने वालों के लिए हमारे पास 50 आइसोलेटेड बेड्स हैं. इसके अलावा, हमारे पास राम लीला मैदान में 500 अलग-अलग ICU Covid-19 बेड्स हैं.’

वही, दुसरी तरफ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन वैरिएंट के पहले मरीजो की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है. 33 वर्षीय यह मरीज पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर था और वह ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था. कल्याण डोंबिवली नगर आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने बताया कि मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.