हरियाणा में बढ़ा कोरोना: 442 पॉजिटिव मिले, वैक्सीन की दो खुराक लगवाने के बाद भी नर्स संक्रमित

चंडीगढ़ । पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कोरोना का कहर बरसना शुरू हो गया है. खासकर बात करे तो, स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. वीरवार को प्रदेश में 3 महीने में सबसे अधिक 442 कोरोना के नए मामले सामने आए. इसमें एक मरीज की मौत भी हो गई. कुरुक्षेत्र में एक नर्स भी कोरोना संक्रमित पाई गई. जो वैक्सीन की पहले दो डोज लगा चुकी है .

CORONA

इन जिलों में बढ़ रहे हैं कोरोना के लगातार केसेस 

बुधवार को प्रदेश में 359 केस मिले थे. वीरवार को संक्रमितो की संख्या में वृद्धि हो गई. करनाल में 16 और कुरुक्षेत्र में 11 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की मानें तो सबसे अधिक मामले करनाल में 122, गुरुग्राम में 81, कुरुक्षेत्र में 41, कैथल में 29, यमुनानगर में 28, पंचकूला में 39, अंबाला में 30 और फरीदाबाद में 21 मामले सामने आए हैं. राहत की बात है कि अभी तक फतेहाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी में 1 भी केस सामने नहीं आया है. शेष जिलों में 20 से नीचे केस हैं.

 

वैक्सीन की दो डोज लगवाने के बाद भी सरकारी नर्स कोरोना संक्रमित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारना में कार्यरत 38 वर्षीय स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित पाई गई. खास बात यह है कि नर्स ने 24 फरवरी को कोंरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई थी. 1 दिन पहले जब कोरोना के लक्षण पाए गए,  तो उन्होंने टेस्ट करवाया उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई. एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक विशेषज्ञ डॉक्टर शैलेंद्र ममगाई शैली ने बताया कि कोरोना
वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद भी कोंरोना का संक्रमण हो सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.