हिसार: तीन बहनों के इकलौते भाई की सांड के साथ टक्कर में हुई दर्दनाक मौत

हिसार । मंगलवार को प्रातः लगभग 9:30 बजे के करीब हिसार के ब्लू बर्ड के नजदीक एक बाइक सवार की सांड के साथ ज़ोरदार टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान सातरोड़ निवासी संजय के रूप में हुई है. संजय की आयु 23 वर्ष थी.

तीन बहनों में वह एकलौता भाई था. संजय हिसार की एक प्राइवेट कंपनी में ग्रुप लॉन ऑफिसर के पद पर था. सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने संजय के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया है.

Dah Sanskar

काम पर गया था, रास्ते में हुई सांड से टक्कर

संजय एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था जो कि डाबड़ा चौक पर स्थित है. वह सुबह-सुबह अपने घर से बाइक पर सवार होकर ऑफिस आया था. वह यहां से कलेक्शन का कार्य करके न्यौली और पीरांवली के लिए रवाना हुआ था. ब्लू बर्ड के नजदीक अचानक से उसके सामने एक सांड आ गया और जोरदार टक्कर से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया. आस-पास के लोगों ने उसे आनन फानन में हॉस्पिटल में पहुंचाया. हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts