कलयुगी बहू ने 80 वर्षीय लाचार सास को मारपीट कर निकाला घर से बाहर, जाने पूरी घटना

हिसार | शहर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. एक कलयुगी बहू ने अपनी 80 वर्षीय सास को कड़कड़ाती ठंड में मारपीट कर सामान सहित घर से बाहर निकाल दिया और बुरा भला कहने लगी. यह मामला हिसार के विराट नगर (आजाद नगर) का है. इस मामले में प्रशासन द्वारा बहू के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है.
Police Photo

बहू की हुई गिरफ्तारी

जैसे ही इस मामले की खबर पुलिस तक पहुंची, पुलिस ने बहू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बहू को गिरफ्तार कर लिया. हिसार नगर के SHO स्वयं मौके पर पहुंचे और बहू को गिरफ्तार कर थाने में ले गए.

बड़ी-बड़ी हस्तियों ने मामले में लिया संज्ञान

फिलहाल पीड़ित सास की स्थिति ठीक बताई जा रही है. वह अभी अपने दूसरे बेटे के साथ हैं. उनके पोते रोताश ने उनकी जिम्मेवारी लेने की बात कही है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सुमन बेदी ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है. हिसार के बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी SP-SHO मामले की जांच कर रहे हैं. कई समाज सेवी संस्थाएं भी इस मामले में आगे आई हैं. लोग पीड़ित सास को न्याय दिलाने और बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग कर रहे हैं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts