मंडी आदमपुर में दीवार तोड़कर, चोरों ने लाखों की ग्वार पर किया हाथ साफ

हिसार। मंडी आदमपुर के अंदर बहुत ही बड़ी हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि ग्वार के 300 कट्टों की चोरी हुई है. चोरी हुई ग्वार की कीमत लाखों की बताई जा रही है. गोदाम में ग्वार के कट्टे बिल्कुल सही सलामत दिखाई दे रहे थे. लेकिन चोरों ने कुछ इस तरीके से चोरी को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी.

Bajra Mandi

चोरों ने इतनी सफाई से गोदाम में प्रवेश किया कि किसी को पता भी ना चले और चोरी भी हो जाए. चोर गोदाम के दरवाजे से अंदर दाखिल नही हुए बल्कि गोदाम की बड़ी दीवार को तोड़कर चोरों ने गवार के कट्टों पर हाथ साफ किया. बताया जा रहा है कि लगभग 300 ग्वार के कट्टों पर चोरों ने हाथ साफ किया. बहुत बड़ी संख्या में और बहुत बड़ी दीवार को तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया है.

चोरी में कई लोगों का हाथ
गोदाम के चारों ओर दीवार बहुत ही ऊंची है. इस दीवार को फांद कर चोर अंदर दाखिल हुए. बताया जा रहा है कि यह चोरी कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता. इसका कारण यह है कि दीवार के ऊपर कांच भी लगे हुए हैं.

पहले एक तरफ से काँचो को साफ किया गया है. उसके बाद ग्वार को गाड़ी में लोड करके चोरी को अंजाम दिया गया है. इस चोरी में एक से ज्यादा लोग शामिल हैं. पुलिस जांच में जुटी है. मामले की जांच गंभीरता से हो रही है ताकि अति शीघ्र चोरों को पकड़ा जा सके.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts