हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, इन जिलों के लिए जारी हुए आदेश

चंडीगढ़, Haryana School Timing Change | देशभर के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. दिनों- दिन तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. हरियाणा में गर्मी का आलम यह है कि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. 21 मई को सिरसा जिले में तापमान 47 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. विशेषज्ञों ने ऐसे मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

FotoJet 24

बदला गया स्कूल टाइम

फिर भी इस भीषण गर्मी में स्कूली विद्यार्थी स्कूल जाने को मजबूर हैं. शिक्षा विभाग द्वारा 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है, लेकिन उससे पहले एहतियात के तौर पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. महेंद्रगढ़ और नारनौल में विद्यालयों को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलाने के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं, भिवानी में सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक बुलाया जाएगा. इस दौरान स्कूल स्टाफ को सुबह 7:00 से दोपहर 1:30 तक विद्यालय में उपस्थित रहना होगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

हिसार में भी बदला गया समय

हिसार में प्राइमरी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. जिला उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय 31 मई तक बदला गया है. कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चों को सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक स्कूल आना होगा. अध्यापकों को सुबह 7:00 से दोपहर 1:30 तक विद्यालय में रहना होगा. इस संबंध में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने सभी स्कूलों को सूचना जारी कर दी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts