हरियाणा के पुरस्कार और छात्रवृत्ति से वंचित खिलाड़ियों को सरकार ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

सोनीपत | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) द्वारा सत्र 2023- 24 के पुरस्कार और छात्रवृत्ति से वंचित खिलाड़ियों को एक और मौका दिया गया है. ऐसे खिलाड़ी अब 10 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बारे में जानकारी देते हुए सोनीपत के डीसी मनोज कुमार ने बताया कि जो खिलाड़ी किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक बार फिर से आवेदन करने का मौका दिया गया है. वह खिलाड़ी जो 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान खेल उपलब्धियां के लिए राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता है.

Scholarship

उन प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ी आवेदन करने से वंचित रह गए थे. ऐसे विद्यार्थी अब 10 जनवरी तक आवेदन कर पाएंगे.

इस दिन तक करवाएं आवेदन जमा

उन्होंने कहा कि पुरस्कार और छात्रवृत्ति के लिए कैसे आवेदन कर पाएंगे, उसका नमूना विभाग की वेबसाइट hayanasports.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है. इच्छुक खिलाड़ी पूर्ण रूप से आवेदनों को भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 10 जनवरी 2025 शाम 5:00 बजे तक सुभाष स्टेडियम में स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं. इसके बाद, मिले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. दरअसल सरकार के पास ऐसे फीडबैक आये थे कि कई खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह गए थे, इस लिए दोबारा से उन्हें आवेदन का मौका दिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts