चंडीगढ़ | हरियाणा में स्कॉलरशिप प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर आई है. महानिदेशक उच्च शिक्षा हरियाणा, शिक्षा सदन, पंचकूला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा SC/ BC श्रेणी से संबंधित विद्यार्थियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार हरियाणा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा खोलने का फैसला किया गया है.
जो विद्यार्थी 10वीं और 12वीं पास करके आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एएनएम, जीएनएम, डी फार्मा आदि कोर्स को चुनते हैं, तो उन्हें इस योजना के तहत स्कॉलरशिप दी जाती है.
SC/ BC वर्ग के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
ऐसा विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है. सरकार द्वारा SC/ BC श्रेणी के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से इस स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई है. ऐसे विद्यार्थी अब 1 जून से 7 जून के दौरान आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले यह तिथि 2 मई निर्धारित की गई थी. अब विद्यार्थियों की जरूरत को देखते हुए पोर्टल को दोबारा से खोलने का फैसला किया गया है.
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- आधार कार्ड
- फोटो और साइन
- इनकम सर्टिफिकेट
- हरियाणा डोमिसाइल
- जाति प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- फैमिली आईडी
- कॉलेज फीस स्लिप
- अगर द्वितीय वर्ष में हैं तो प्रथम वर्ष का रिजल्ट
