GJU University: इस दिन से UG कोर्सेज के लिए शुरू होगी ओपन काउंसलिंग, देखे कोर्स

हिसार | विद्यार्थियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU University) में अंडर ग्रेजुएट और ड्यूल डिग्री कोर्स के लिए 16 अक्टूबर से ओपन काउंसलिंग शुरू होने जा रही है. इससे पहले तीन ओपन काउंसलिंग हो चुकी है. इन तीनों काउंसलिंग में कुल 670 विद्यार्थियों को सीटें दी जा चुकी है. इस चौथी काउंसलिंग में वे सभी विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो पहली, दूसरी या तीसरी काउंसलिंग में एडमिशन फीस जमा नहीं करवा पाए थे.

Guru Jambheswar University GJU Hisar

इन संकायों में ही होगा एडमिशन

इस ओपन काउंसलिंग में निम्नलिखित 8 संकायों के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं.

  1. बीएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स
  2. बीएससी ऑनर्स साइकोलॉजी
  3. बैचलर आफ फिजियोथैरेपी
  4. बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर डाटा साइंस
  5. ड्यूल डिग्री बीएससी केमिस्ट्री
  6. ड्यूल डिग्री बीएससी मैथमेटिक्स
  7. ड्यूल डिग्री बीएससी फिजिक्स
  8. ड्यूल डिग्री बीएससी बायोटेक्नोलॉजी
यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार में साउथ बाईपास से कैमरी रोड तक बनेगी नई सड़क, दर्जनों कॉलोनियों को मिलेगा फायदा

एडमिशन फीस जमा करने की आखिरी तिथि

इस ओपन काउंसलिंग में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 20 अक्टूबर तक एडमिशन फीस जमा करवानी होगी. बता दें कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) से संबंधित कॉलेजों के स्नातक कोर्सेज के विद्यार्थियों की रि-अपीयर की परीक्षा 15 अक्टूबर से शुरू होगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts