नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी, कक्षा छठी की 52880 सीटें खाली

नई दिल्ली । अपने बच्चों का नवोदय विद्यालय में एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावकों का इंतजार समाप्त हो गया है. देशभर में नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा के एडमिशन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है.

JNV

देश के 661 नवोदय विद्यालय जो 27 राज्यों और 8 संघ शासित क्षेत्रों में स्थित है, में कक्षा छठी की 52880 सीटों पर एडमिशन किया जाएगा. यह एडमिशन नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2021 के जरिए लिया जाएगा. नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए प्रोस्पेक्टस भी जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़े -  1 जून से शुरू होगा CBSE के 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन व पुनर्मूल्यांकन, डिजिलॉकर पर उपलब्ध होगी स्कैन आंसर शीट

जारी की गए प्रोस्पेक्टस व अन्य अपडेट के अनुसार छठी कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से आरंभ हो गए हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है. बताया जा रहा है कि नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2021 को 10 अप्रैल को सम्पन्न किया जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts