रामबाई दादी चार पीढ़ियों के साथ रियलिटी मंच पर पहुंची, जज्बे को देखकर बॉलीवुड एक्टर भी रह गए हैरान

नई दिल्ली | गत महीने मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मे राष्ट्रीय रिकार्ड बनाने वाली हरियाणा के चरखी दादरी के कादमा गांव की  105 वर्षीय रामबाई सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो सिंगर सुपरस्टार -2  में स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची. बता दें कि शो मे रामबाई के परिवार की चार पीढ़ियों को देखकर बॉलीवुड के कलाकार भी हैरान हो गए. वहीं बॉलीवुड के सिंगर हिमेश रेशमिया और अभिनेत्री तापसी पन्नू रामबाई को देखकर चकित हो गई.

Rambai Charkhi Dadri

105 वर्षीय रामबाई नें बनाया सभी को अपना दीवाना 

पूर्व महिला क्रिकेट मिताली राज तो उनके जज्बे की मुरीद हो गई. इस शो का प्रसारण 9 जुलाई को सोनी चैनल पर हुआ था. इस शो में रामबाई अपनी बेटी, दहोती शर्मिला और दहोती की बेटी के साथ पहुंची.  पहले सोनी टीवी पर रामबाई की ओर से लिखी गई सफलता की इबारत को दर्शकों के सामने दिखाया गया. इसके बाद मिताली राज, हिमेश रेशमिया और ताप्सी पन्नू को जब एंकर आदित्य ने बताया कि रामबाई 105 वर्ष की है और उन्होंने 104 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था, तो सभी यह बात सुनकर काफी आश्चर्यचकित हो गए.

रियलिटी मंच पर गाया हरियाणवी गाना 

जब हिमेश रेशमिया ने उनसे पूछा कि दादी आप क्या खाती है तो उन्होंने जवाब दिया कुछ खास नहीं, बस देसी खाना जैसे- चूरमा, दाल, दलिया दूध आदि. बता दें कि भारतीय टीम की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज ने अभी थोड़े दिन पहले ही संन्यास लिया है उन्होंने कहा कि दादी अगर आप मुझे पहले मिली होती, तो मेरा क्रिकेट करियर 20 साल और बढ़ जाता. वही रामबाई ने शो के दौरान हरियाणवी गीत ‘ल्याइयों री मेरी ऊटडी’ की दो लाइन सुनाई. जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.