KBC 2025: सलमान खान की एंट्री से मचेगा तहलका? फैंस को मिल सकती है बड़ी सरप्राइज

नई दिल्ली | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) फिल्म के साथ साथ टेलीविजन की दुनिया में भी अपना दबदबा बनाए रखें हैं. बिग बॉस और 10 का दाम जैसे रियलिटी शोज करने वाले सलमान खान हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर वह छोटे पर्दे पर अलग अवतार में नजर आने वाले हैं.

SALMAN

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौन बनेगा करोड़पति के मेर्क्स अब अगले सीजन के लिए सलमान खान को होस्ट के तौर पर लाने का प्लान कर रहे हैं, जिसके बाद वह लाइमलाइट में बने हुए हैं.

निर्माता के साथ बातचीत

सलमान खान पहले भी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले कई सुपरहिट शोज को होस्ट कर चुके हैं. उनकी होस्टिंग स्टाइल, मजाकिया अंदाज और दमदार पर्सनालिटी लोगों को काफी पसंद आई है. ऐसे में मेर्क्स केबीसी के लिए उन्हें परफेक्ट चॉइस मान रहे हैं. ऐसी भी खबरें आ रही है कि सलमान खान और केबीसी के निर्माता के बीच इसे लेकर बातचीत शुरू हो चुकी.

नहीं हुई ऑफिशल अनाउंसमेंट

अभी तक इस बारे में कोई भी ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. हालांकि, केबीसी से अमिताभ बच्चन की छूट्टी हुई है या नहीं इसके बारे में भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.