फरीदाबाद में वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्मार्ट बनेगी शहर की 100 किमी लंबी सड़कें

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सरकार ने सड़कों का ढांचा मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है. फरीदाबाद नगर निगम ने शहर की करीब 100 KM सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है. प्रत्येक जोन में 20KM की सड़क को चिन्हित किया जाएगा. इस योजना से लाखों निवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और जाम से राहत मिलने की उम्मीदें है.

Sadak Road

सड़कों को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिन सड़कों पर ज्यादा हालात खराब है. पहले प्राथमिकता के आधार पर उनको दुबारा विकसित किया जाएगा. नई स्मार्ट सड़कों में बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, मजबूत बेस लेयर, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, साइकिल ट्रैक और स्पष्ट रोड मार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल होगी.

पहले चरण में बड़खल और NIT क्षेत्र में दो सड़कों को स्मार्ट रोड में बदलने का काम किया जाएगा. दोनों क्षेत्रों में सड़कों को चिन्हित करने के बाद स्मार्ट रोड में आने वाली लागत और विकसित सुविधाओं का खर्चा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR ) में शामिल किया जाएगा. DPR को 90 दिनों में तैयार कर लिया जाएगा और उसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद की प्यास बुझाएगा गंगा नदी का पानी, इस रूट से होते हुए बिछेगी नई पाइपलाइन

सड़कों की हालात पाई खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से CQM के अधिकारियों ने जब सड़कों की समीक्षा की गई तो उस दौरान लगभग 18 सड़कों को खराब हालात में पाया गया. इसके बाद इसको लेकर नगर निगम के अधिकारियों को कहा गया है कि जल्द से जल्द सड़कों स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाए. इसके बाद, नगर निगम की ओर से 100KM की सड़क को स्मार्ट रोड में बदलने का फैसला किया.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.