फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. दरअसल अब फरीदाबाद में पानी की किल्लत से काफी हद तक निजात मिलने जा रही है. बता दें कि फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अर्थॉरिटी (FMDA) द्वारा मोठूका गांव में यमुना नदी के किनारे दूसरा रेनवाटर चालू किया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन 10 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध होगा.
रोजाना 1OMLD पानी सप्लाई
FMDA ने जनवरी में मोठूका में पहला रेनवाटर वेल चालू किया था, इससे रोजाना 1OMLD पानी सप्लाई होता है. यह पानी सेक्टर 25 बूस्टर में सप्लाई किया जाता है. इस रेनवाटर के चालू होने से मजुसेर, संजय कॉलोनी, सेक्टर 55, सेक्टर 23, सेक्टर 52 और पर्वतीय कॉलोनी समेत आसपास की दूसरी कॉलोनियों में रहने वालों हजारों लोगों को राहत मिली है.
तीसरा रेनवाटर वेल मार्च में चालू हो जाएगा, जिससे बल्लभगढ़ और NIT विधानसभा क्षेत्रों में पानी की सप्लाई 3OMLD बढ़ जाएगी. मोठूका में 3 रेनवाटर वेल लगाए गए है, इसमें 1 MLD में 10 लाख लीटर पानी होता है.
FMDA लगाएगा 12 रेनवाटर वेल
FMDA यमुना किनारे 12 रेनवेल लगाए जाएंगे, जिससे फरीदाबाद शहर को 120MLD पानी मिलेगा. दूसरे फेज में 5 रेनवेल चालू हो जाएंगे. FMDA ने नगर निगम और हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HUDA) से कुल 22 रेन वेल की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है. बूस्टर को पानी सप्लाई करने की जिम्मेदारी FMDA की है और बूस्टर से पूरे शहर को पानी नगर निगम सप्लाई करता है. इन रेनवाटर के चालू होने से शहर में पानी और सप्लाई के बीच का अंतर कुछ हद तक कम होने की उम्मीदें है.
