फरीदाबाद शहरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कैबिनेट मंत्री ने दिया नया मिनी खेल स्टेडियम का तोहफा

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद शहर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां सेक्टर- 14 को नए मिनी खेल स्टेडियम की सौगात मिली है. कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम बनने से यहां खेल गतिविधियों को बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा.

Stadium Photo

फरीदाबाद स्टेडियम के मिलेंगे अनगिनत फायदे

नया मिनी खेल स्टेडियम बनने से युवाओं को खेलों का अभ्यास करने के लिए उपयुक्त जगह और अच्छा माहौल मिलेगा. इससे उनके खेल के कौशल में निखार आएगा. यह खेल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है. वहीं, आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुबह- शाम व्यायाम और वॉकिंग के लिए बेहतर जगह की सुविधा मिली है. सुबह- शाम लोग दौड़ने, योग करने और अभ्यास करने आएंगे. इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोगों में अनुशासन भी रहेगा.

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि खेलने से शरीर फिट रहता है और युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है. शहरों में खेल सुविधाएं बढ़ेगी तो बच्चे घरों में कैद रहने की बजाय खेलों की तरफ रूझान करेंगे जिससे हरियाणा का नाम नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर चमकेगा. स्टेडियम की सौगात मिलने पर स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया. उन्होंने कहा कि अब उन्हें प्रेक्टिस के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इससे उनके समय में बचत होगी और वे बेहतर तरीके से अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

वरदान साबित होगा स्टेडियम

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के चलते खुले मैदान कम हो रहे हैं. बच्चों के खेलने की सुरक्षित जगह मिलना मुश्किल हो गया है. ऐसे में यह नया खेल स्टेडियम बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. यहां खेलकूद से बच्चे मोबाइल फोन और टीवी की बुरी लत से काफी हद तक दूर रह सकेंगे. यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी सौगात है.

सही सुविधा मिलने से कई बच्चे खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे. नए खेल स्टेडियम की सौगात मिलने पर स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.