खुशखबरी: बल्लभगढ़ से हिमाचल के 3 मशहूर पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू, फटाफट नोट करें टाइमिंग

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा बल्लभगढ़ के यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बसें संचालित कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हिमाचल प्रदेश के तीन मशहूर पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बसें संचालित कर टूरिस्टों को बड़ा तोहफा दिया गया है.

Haryana Roadways Bus 3

फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि यहां से हिमाचल प्रदेश के तीन मशहूर पर्यटन स्थलों बैजनाथ, धर्मशाला और हमीरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है. हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने वाले लोगों या फिर किसी अन्य काम से जाने वाले यात्री इस बस सेवा का लाभ उठाकर अपने सफर को आरामदायक बना सकते हैं.

भागीरथ शर्मा ने बताया कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड से बैजनाथ के लिए जाने वाली रोडवेज बस रोजाना शाम 03.45 बजे रवाना होती है. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 890 रुपए तय किया गया है. वहीं, धर्मशाला के लिए जाने वाली बस शाम साढ़े 6 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रवाना होती है. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 830 रुपए रखा गया है.

यात्रियों का मिल रहा बढ़िया रिस्पांस

उन्होंने बताया कि हमीरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है. यह बस रात 8 बजे बल्लभगढ़ बस स्टैंड से रवाना होती है. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 715 रुपए तय किया गया है. इन तीनों ही बसों को यात्रियों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है और बसें यात्रियों से भरी रहती है. अभी इन बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा नहीं है. यात्रियों को बस स्टैंड पहुंचकर ऑनलाइन टिकट ही लेना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.