माघ महीने में गंगा स्नान से कमाएं पुण्य, हरियाणा से हरिद्वार के लिए चलेगी सीधी बसें; फटाफट देखें टाइमिंग

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब माघ महीने में गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा प्रदान की गई है. बता दें कि माघ महीने में गंगा स्नान से बड़ा पुण्य मिलता है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग धर्मनगरी हरिद्वार के लिए निकलते हैं.

Haryana Roadways

उनके इस सफर को आरामदायक बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने कमर कस ली है. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है.

हरियाणा से यह रहेगी टाइमिंग

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई नरेंद्र राणा ने बताया कि हरिद्वार के लिए रोजाना 4 बसों का संचालन किया जा रहा है. पहली बस सुबह साढ़े 5 बजे, दूसरी बस सुबह 06.20 बजे और तीसरी बस 11 से साढ़े 11 बजे के बीच जबकि आखिरी बस रात सवा 8 बजे संचालित होती है.

इसी तरह वापसी में हरिद्वार से बल्लभगढ़ के लिए पहली बस सुबह साढ़े 7 बजे और दूसरी बस साढ़े 11 बजे जबकि आखिरी बस दोपहर साढ़े 12 बजे चलती है. यानि बसों के शेड्यूल का पूरा सिस्टम अच्छे से तय किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो.

यह रहेगा रूट व किराया

उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ से हरिद्वार के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 385 रुपए रखा गया है. वहीं, 60 साल से ऊपर के व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर किराए में आधी छूट का लाभ उठा सकते हैं. यह उनके लिए एक बड़ी राहत हैं क्योंकि ज्यादा संख्या में बुजुर्ग व्यक्ति ही दर्शन और माघ महीने में स्नान के लिए निकलते हैं.

नरेंद्र राणा ने बताया कि बल्लभगढ़ से यह बसें वाया दिल्ली, मेरठ, खतौली होते हुए हरिद्वार के लिए आवाजाही कर रही है. दिल्ली से सटे फरीदाबाद के इलाकों को भी इस बस सेवा का लाभ मिल सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.