ग्रेटर फरीदाबाद में जल्द दौड़ेंगी इको- फ्रेंडली सिटी बसें, 50 बस चलाने को लेकर की जा रही रणनीति तैयार

फरीदाबाद | ग्रेटर फरीदाबाद के लिए हरियाणा सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सिटी बसों की सेवा परिवहन विभाग ने लगभग शुरु कर दी है. यहां सभी रूटों पर जिला स्तरीय प्रशासन की ओर से सिटी बसें चलाने की तैयारियां की जा रही हैं. इन बसों के चल जाने से शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी, इसके साथ, लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे और यह बसें पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाएंगी. विभाग के मुताबिक, ये सभी बसें इको- फ्रेंडली होंगी जो एक बार प्रारंभ हो जाने के बाद लगातार दिन- रात शहर की सड़कों पर यात्रियों को लेकर इधर- उधर दौड़ंगी.

Haryana Roadways Bus

अगले माह तक पूरी हो जाएगी टेंडर प्रक्रिया

जिला परिवहन विभाग की ओर से बसों को सभी रूटों पर सिटी में चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए जल्द ही शहर में 50 इको- फ्रेंडली बसें आ जाएंगी, जन्हें चलाया जाएगा. बता दें अब फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने तैयारी कर ली है. वहीं, सुचना है कि मुख्यालय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया अगले एक माह में पूरी कर ली जायेगी.

जल्द 50 नई बस आने की संभावना

बता दें ग्रेटर फ़रीदाबाद की आबादी 10 लाख से ज्यादा है. सरकार द्वारा यहां के लोगों को बेहतर परिवहन व्यवस्था मुहैया करायी जायेगी. ग्रेटर फरीदाबाद समेत पूरे शहर में सिटी बस सेवा के लिए नए सिरे से रूट चार्ट तैयार किया गया है. इसमें बस स्टॉप निर्धारित किया जाएगा. बस सेवा के बेहतर संचालन के लिए सेक्टर- 62 में बनने वाले बस डिपो के निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाएगी. एक- दो माह में 50 नई बसें आने की संभावना है. इसके बाद, फरीदाबादवासियों को बेहतर बस सेवा मिलेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की रणनीति की जा रही तैयार

अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि बस आना विभाग की ओर से कंफर्म हो चुका है. इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. बसों को जल्द फरीदाबाद की सड़कों पर चलाया जाएगा, इसके लिए जिला प्रशानसन की ओर से तैयारी की जा रही है. बता दें मुख्यालय से करीब 50 बसें मांगी गई हैं, सब कुछ ठीक रहा तो एक माह में बसें पहुंच जाएंगी.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts