शिक्षा मंत्रालय ने स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए शुरू की नई पहल, CBSE स्कूलों में शुरू होगी ई-लाइब्रेरी

फरीदाबाद | शिक्षा मंत्रालय की तरफ से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक नई पहल की गई है. मंत्रालय द्वारा निशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी की पहले की गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से जुड़ें शहर के स्कूलों में ई-लाइब्रेरी की शुरुआत की जाएगी. इनमें छात्रों को 23 भाषाओं में 5500 से ज्यादा गैर शैक्षणिक पुस्तकें पढ़ने को मिल सकेगी.

Digital Library

ई-लाइब्रेरी में मिलेगी गैर शैक्षणिक ज्ञानवर्धक किताबें

वर्तमान में फरीदाबाद जिले में 250 से ज्यादा सीबीएसई स्कूल हैं. इसमें हजारों बच्चे पढ़ाई करने आते हैं. स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई व पाठ्य सामग्री का आधार किताबें होती है. वहीं राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय एक मुफ्त राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी है, जिसमें गैर शैक्षणिक यानि कहानी, कविता, जीवनी, संस्कृति, विज्ञान और ज्ञानवर्धक विषयों की किताबें मौजूद हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, ट्रांसफर और प्रमोशन पर बनी सहमति

शहर के स्कूलों के लिए खास होगी यह पहल

इसका लक्ष्य बच्चों में पढ़ने की आदत का विकास करना आनंददायक पठन को बढ़ावा देना और आजीवन सीखने की भावना उत्पन्न करना है. शहर के स्कूलों के लिए यह पहल काफी विशेष मानी जा रही है क्योंकि यहां स्मार्ट क्लासरूम और आईसीटी सुविधाएं काफी स्पीड से ग्रोथ कर रही है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.