खुशखबरी: फरीदाबाद को मिला 7 मॉडल सड़कों का तोहफा, आरामदायक बनेगा इन इलाकों में सफर

फरीदाबाद | हरियाणा सरकार सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने फरीदाबाद में सड़कों की तस्वीर बदलने के लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की 7वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इस परियोजना के तहत FMDA द्वारा बडखल में 67 करोड़ रुपए की लागत से 7 प्रमुख सड़कों को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा.

Road Sadak

FMDA की इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की, जिसमें फरीदाबाद शहर के संपूर्ण विकास पर जोर दिया गया. इस बैठक में सड़क विकास के अलावा सीवरेज, जल आपूर्ति, ड्रेनेज और हरित क्षेत्र के विस्तार जैसी परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई.

इन सड़कों का होगा विकास

इस परियोजना के अंतर्गत चिमनीबाई चौक से मुल्ला होटल, STP एनआइटी आफिस से बादशाह खान नागरिक अस्पताल चौक, तिकोना पार्क से ESI चौक, चिमनीबाई चौक से ही SBS चौक, व्यापार मंडल से तिकोना पार्क, ESI चौक से चिमनीबाई चौक, अस्पताल चौक से हार्डवेयर चौक तक सड़कों को मॉडल लुक दिया जाएगा. इसमें लगभग 67 करोड़ रुपए की लागत से कुल 7.33 किलोमीटर लंबी मॉडल सड़क बनाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  गोहाना की बड़ी जलेबी ने जीता लोगों का दिल, देश- विदेश तक पहुंची स्वाद और खुशबू की चर्चा

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

इस परियोजना के तहत सड़कों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. मॉडल सड़कों पर फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, स्मार्ट लाइटिंग, ट्रैफिक सिग्नल, ग्रीन बेल्ट और मल्टी- यूटिलिटी जोन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएगी. इसका उद्देश्य यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इससे ट्रैफिक जाम कम होगा और यात्रा अधिक सुगम होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.