हरियाणा के इस शहर में बनेगा सुपरस्पेशलिटी सरकारी अस्पताल, आमजन को नाममात्र खर्चे पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

फरीदाबाद | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को फरीदाबाद पहुंचे थे जहां उन्होंने सेक्टर 12 में आयोजित धन्यवाद एवं विकसित फरीदाबाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस रैली में मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की. इन घोषणाओं से फरीदाबाद शहर के सौंदर्यीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी.

MPNews 38

हरियाणा में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की घोषणा

फरीदाबाद विकसित रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि सेक्टर -8 में बहुमंजिला सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाएगा. इस नए अस्पताल में सभी प्रमुख बीमारियों के इलाज की सुविधा मिलेगी. जिसके बाद लोगों को दिल्ली या अन्य बड़े प्राइवेट अस्पतालों के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. इस अस्पताल में मरीजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, पार्कों और सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएं जाएंगे. इससे बारिश के पानी को सहेज कर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकेगा. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु ग्रेटर फरीदाबाद में नेचर पार्क विकसित करने की भी घोषणा की गई है. इसके अलावा शहर में पेयजल संकट को दूर करने के लिए गंगा नदी का पानी फरीदाबाद तक लाने की योजना पर काम किया जाएगा और इसके लिए वह स्वयं UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वयं बात करेंगे ताकि परियोजना को जल्द आगे बढ़ाया जा सके.

यह भी पढ़े -  आस्था के साथ लाईब्रेरी और सिलाई सेंटर जैसी सुविधाएं, फरीदाबाद में भक्तों की पहली पसंद बना दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर

मल्टीलेवल भवन की सौगात

मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सेक्टर 12 में मल्टीलेवल बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा. इससे आमजन को नाममात्र खर्चे पर विवाह- शादी और अन्य आयोजन करने की सुविधा मिलेगी. शिक्षा क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सीएम ने ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय खोलने का ऐलान किया.

इंटरनेशनल स्विमिंग पूल की सौगात

CM ने बताया कि चंदावली IMT के पास मनोरंजन सिटी विकसित करने की योजना भी बनाई गई है. वहीं, सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए फरीदाबाद के रास्ते नोएडा तक नमो भारत ट्रेन संचालित करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर 12 खेल परिसर के स्विमिंग पूल को इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा. इससे तैराकी करने वाले खिलाड़ियों को तैयारियों के लिए बेहतर मंच मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.