उत्तराखंड की ठंडी वादियों में लीजिए समर वेकेशन का मजा, हरियाणा रोडवेज ने चलाई सीधी बसें; देखें टाइमिंग

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से पहाड़ों पर घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.

Hill Station

उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों के लिए सीधी बस

हर साल गर्मियों की छुट्टियों में फरीदाबाद जिले से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड की खूबसूरत और ठंडी वादियों में घूमने के लिए निकलते हैं. ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए फरीदाबाद रोडवेज डिपो द्वारा बल्लभगढ़ बस स्टैंड से भोलेनाथ की नगरी हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी और देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है.

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई जयपाल राठी ने बताया कि हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह साढ़े 5 और दूसरी बस दोपहर 12 बजे रवाना होती है. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 382 रुपए निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हल्द्वानी के लिए सुबह साढ़े 8 बजे रवाना होती है और रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 04.50 बजे वापस बल्लभगढ़ के लिए रवाना होती है. इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 482 रुपए निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद की प्यास बुझाएगा गंगा नदी का पानी, इस रूट से होते हुए बिछेगी नई पाइपलाइन

देहरादून के लिए चलती है AC बस

डीआई जयपाल राठी ने बताया कि बल्लभगढ़ बस स्टैंड से देहरादून के लिए AC बस सेवा शुरू कर यात्रियों का सफर आरामदायक बनाया जा रहा है. यह बस सुबह साढ़े 9 बजे देहरादून के लिए रवाना होती है और वहां रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन वापस सुबह सवा 5 बजे बल्लभगढ़ के लिए रवाना होती है. सराय काले खां होकर जाने वाली इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 561 रुपए निर्धारित किया गया है.

उन्होंने बताया कि इस उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए चलने वाली इन बसों में 12 साल से कम उम्र के बच्चों की आधी टिकट लगेगी. वहीं, 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग के लोग वरिष्ठ नागरिक कार्ड दिखाकर किराए पर आधी छूट का लाभ उठा सकते हैं. इन लोगों को इस छूट के लिए अपना आधार कार्ड साथ रखना होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.