हरियाणा रोडवेज ने बल्लभगढ़ से शिमला और पलवल से चंडीगढ़ रूट पर AC बस के संचालन को दिखाई हरी झंडी, यहां देखें टाइम- टेबल

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. इसी कड़ी में गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग ने फरीदाबाद डिपो से शिमला के लिए और पलवल से चंडीगढ़ रूट पर एसी बस संचालित कर दी है. गर्मियों में पहाड़ों के सफर पर जाने वाले लोगों को इन बसों के संचालन से निश्चित तौर पर फायदा पहुंचेगा.

Haryana Roadways AC Bus

ये रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद, बल्लभगढ़ डिपो से शनिवार सुबह 7 बजे शिमला के लिए सीधी बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. वहीं, शनिवार सुबह ही पलवल से 10 बजे चंडीगढ़ के लिए बस को रवाना किया गया है. यह बस बल्लभगढ़ से 10.45 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में कूड़ा संकट खत्म करने की तैयारी, 1350 टन क्षमता वाले प्लांट होंगे तैयार

रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पलवल से चंडीगढ़ जाने वाली बस वाया NIT से न होकर सीधी दिल्ली के लिए रवाना हुई और वहां से चंडीगढ़ का सफर तय किया है. हालांकि, पहले दिन जानकारी के अभाव में यात्रियों की संख्या कम रही, लेकिन यात्रियों ने बताया कि एसी बस में उनका सफर आरामदायक रहा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.