खुशखबरी: होली पर आरामदायक बनेगा घर का सफर, NCR के इस बस अड्डे से चलेगी एक्स्ट्रा बसें

फरीदाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में होली पर्व 4 अप्रैल को पर घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए कई प्रमुख बस अड्डों से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें.

Haryana Roadways Bus

खासतौर पर NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पानीपत और सोनीपत जैसी जगहों पर इस स्पेशल सेवा पर विशेष ध्यान दिया गया है क्योंकि यहां औद्योगिक इकाइयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं.

बल्लभगढ़ में बड़ी संख्या में कामगार

इसी कड़ी में फरीदाबाद जिले की बात करें तो यहां औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत सीमावर्ती जिलों के कारीगरों ने होली पर्व के लिए घर लौटना शुरू कर दिया है. इन यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के उद्देश्य से फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह बस स्टैंड से एक्स्ट्रा बसों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है.

लगातार बढ़ती जा रही संख्या

एक बड़े इंडस्ट्रियल एरिया के रूप में विकसित हो चुके बल्लभगढ़ में छोटी- बड़ी मिलाकर 30 हजार के आसपास औद्योगिक इकाइयां हैं. इनमें अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, भरतपुर, अलवर, नूहं, पलवल, गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत जिले से बड़ी संख्या में कामगार काम करते हैं. ये लोग होली सहित अन्य त्योहार पर अपने घरों की ओर लौटते हैं इसकी वजह से बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अपने घर जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इन लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अब राजा नाहर सिंह बस स्टैंड से इन क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है.

रोडवेज बेड़े में बसों की कुल संख्या 160 से ज्यादा हैं. होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए लंबे रूटों पर चलने वाली बसों को बंद कर सीमावर्ती क्षेत्रों के रूटों पर संचालित किया जा रहा है. सभी ड्राइवरों व कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है. लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए एक्स्ट्रा बसें चलाई जा रही है- शिखा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.