फ़रीदाबाद में पति पी रहा था शराब, पत्नी ने किया मना तो जलती आग में डाल दिया उसका मुंह 

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां शराबी पति को शराब पीने से मना करना एक पत्नी को भारी पड़ गया. पति ने जलती आग में पत्नी का मुंह डाल दिया, जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को घायल अवस्था में BK अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्‍हें दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया गया है. महिला को अभी ICU में रखा गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Aag Fire

जानकारी के मुताबिक़ अलीगढ़ के गांव जटौला निवासी कल्पना की शादी पांच साल पहले बुलंदशहर के गांव लालनेर निवासी पिंकू के साथ हुई थी. महिला यहां खेड़ी कला में भट्‌ठे पर मजदूरी करती हैं. महिला का आरोप है कि उनका पति शादी के बाद से ही मारपीट करता रहता है और शराब पीने का आदी है.

आरोपी पति हो गया फरार

महिला ने पुलिस को बताया कि वह रात में खाना बना रही थी, तभी पति शराब पीकर आ गया. जब उसे शराब पीने से मना किया तो आरोपी ने उनका सिर पकड़कर जान से मारने की नियत से चूल्हे की जलती आग में मुंह डाल दिया. इससे उनका चेहरा जल गया. इसके बाद पति उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया.

महिला की हालत गंभीर

महिला ने जब शोर मचाया तो उसका भाई आजाद मौके पर पहुंचा. उसने महिला को  खेडीपुल चौक के पास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की सूचना पाकर महिला के चाचा गोविंद फरीदाबाद पहुंचे और उसे बीके में भर्ती कराया. बीके से महिला को दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया. गोविंद के मुताबिक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है आरोपी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए पत्‍नी के मुंह पर गर्म दाल फेंक दी. इससे महिला का चेहरा, गर्दनऔर गर्दन के नीचे का हिस्सा झुलस गया है. 

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts