फरीदाबाद में FNG एक्सप्रेसवे पर बनेगा इंटरचेंज, दिल्ली सहित नोएडा- गाजियाबाद की दूरी मिनटों में होगी पूरी

फरीदाबाद | दिल्ली- NCR के विकास को नई रफ्तार देने वाले फरीदाबाद- नोएडा- गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे पर फरीदाबाद में इंटरचेंज बनाया जाएगा. यहां लालपुर में इंटरचेंज का निर्माण होने से आसपास के गांवों को ग्रेटर फरीदाबाद, नोएडा, बल्लभगढ़ और दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इसके निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है.

FNG

बड़े स्तर पर मिलेगी राहत

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रकिया शुरू कर निर्माण कार्य को गति दी जाएगी, जिससे हजारों की संख्या में वाहन चालकों को राहत पहुंचेगी और घंटों की दूरी मिनटों में सिमट कर रह जाएगी. बता दें कि फरीदाबाद से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग नौकरी व अन्य कार्यों के लिए नोएडा व गाजियाबाद के लिए आवागमन करते हैं. दोनों शहरों के बीच यमुना नदी होने के चलते कोई सीधी सड़क नही है. ऐसे में लोगों को कालिंदी कुंज होते हुए नोएडा जाना पड़ता है.

यहां पीक आवर्स के दौरान भयंकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है और कुछ ही मिनटों का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे तक जूझना पड़ता है. दिल्ली की ओर से होकर नोएडा जाने में तो और भी ज्यादा ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है. वहीं, मेट्रो से इस सफर को पूरा करने में भी डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है. ऐसे में FNG प्रोजेक्ट के पूरा होने पर हरियाणा और यूपी के बीच की दूरी कुछ मिनटों में पूरा करना आसान हो जाएगा.

यह रहेगा रूट

PWD विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि FNG प्रोजेक्ट को लेकर 3 अलाइनमेंट (मार्ग) चिह्नित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि FNG एक्सप्रेसवे की शुरुआत ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर- 87 स्थित निजी अस्पताल के पास से होगी. यहां से सीधी सड़क गांव रिवाजपुर और टिकावली होते हुए लालपुर में यमुना किनारे पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

यहां गांव महाबतपुर से ददसिया- बसंतपुर तक टू-लेन सड़क का निर्माण हो चुका है. इससे सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगे. दूसरी तरफ महाबतपुर से बल्लभगढ़- पलवल पहुंचाना आसान हो गया है. गांव लालपुर के पास एक इंटरचेंज बनाकर इसे FNG एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा.

इन जगहों से आवागमन होगा आसान

ग्रेटर फरीदाबाद को जोड़ेगा एक रास्ता: यह सड़क मार्ग FNG एक्सप्रेसवे को ग्रेटर फरीदाबाद से जोड़ेगा, जिससे वहां रहने वाले हजारों लोगों को दिल्ली और नोएडा जाना आसान हो जाएगा.

नोएडा के मंगरौली- छपरौली से सीधा संपर्क: दूसरा सड़क मार्ग नोएडा के मंगरौली और छपरौली गांवों को जोड़ेगा, जिससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा का सफर आसान होगा.

महावतपुर और गांव ददसिया को बेहतर कनेक्टिविटी: अन्य दो मार्ग महावतपुर और ददसिया गांव को जोड़ने का काम करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

गांव ददसिया और बसंतपुर से दिल्ली तक सीधा मार्ग: इस इंटरचेंज के बनने के बाद ददसिया और बसंतपर के लोगों को दिल्ली जाने के लिए किसी अन्य सड़क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

महावतपुर से बल्लभगढ़ तक बिना रुकावट सफर: महावतपुर के लोग सीधे बल्लभगढ़ पहुंच सकेंगे, जिससे यात्रा का समय में कमी आएगी और सुविधा में इजाफा होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.