11 मार्च को फरीदाबाद में लगेगा जॉब फेयर, आप भी अपने लिए सुनिश्चित करें रोजगार

फरीदाबाद | अगर आप बेरोजगार हैं और इन दिनों नौकरी ढूंढ रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित अपडेट लेकर हाजिर है. हमारी इस खबर के जरिए आप अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. बता दें कि फरीदाबाद जिले के सेक्टर- 11 स्थित हारट्रोन स्किल सेंटर में 11 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. जी हां, आने वाली 11 तारीख को जॉब फेयर लगने जा रहा है.

Education Fair

मेले में आएंगी करीबन 12 कंपनियां

इस मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और हार्टरोन से कंप्यूटर कोर्स कर चुके युवा शामिल हो सकते हैं. इस मेले के जरिए अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे युवा सीधा कंपनी से जुड़ पाएंगे और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर पाएंगे. इस मेले में लगभग 12 कंपनियां शामिल होंगी जिनमें आईटी सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर से जुड़ी कंपनियां होंगी. ये कंपनियां योग्य उम्मीदवारों को सेलेक्ट कर उन्हें नौकरी के मौके देंगी.

प्रतिनिधियों से सीधा मिल पाएंगे युवा

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार द्वारा कहा गया कि इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा मंच मुहैया कराना है, जहां वे सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिल सके व नौकरी के अवसरों के बारे में जानकारी लें सके. आगे बताते हुए उन्होंने बताया कि इस मेले में वे सभी युवा हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने कंप्यूटर से संबंधित कोर्स पूरा कर लिया है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

साथ लेकर आए सभी जरूरी दस्तावेज

10वीं, 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवार भी इस मेले में भाग ले सकते हैं. जो भी उम्मीदवार इस रोजगार मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं वे अपने साथ सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा जरूर लेकर आएं. ऐसा इसलिए क्यूँकि यदि आपको इंटरव्यू के दौरान किसी भी दस्तावेज की जरूरत होगी तो यह आपके पास उपलब्ध होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.