हरियाणा के इस शहर में बुलेट की रफ्तार छूएंगे जमीन के दाम, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

फरीदाबाद | हरियाणा के औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट सामने आई है. बता दें कि फरीदाबाद में जमीन के रेट आसमान छूने की कगार पर है क्योंकि जिला प्रशासन ने यहां 19 गांवों की करीब 4500 एकड़ जमीन पर 12 नए सेक्टर विकसित करने की घोषणा की है. इसके साथ ही, सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव और इन पर आपत्ति एवं सुझाव मांगे गए है.

plot

ग्रेटर फरीदाबाद पर सबसे ज्यादा असर

इस योजना से ग्रेटर फरीदाबाद में रेट ज्यादा देखने को मिल सकते है. प्रशासन द्वारा यहां कलेक्टर रेट में 75% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है. इससे जमीनों के रेट में काफी इजाफा होने जा रहा है. इससे नमीदा और फरीदपुर जैसे इलाकों में भी आवासीय दरें 18 हजार रुपए से बढ़कर 31 हजार रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुंचने की उम्मीद है.

पॉश सेक्टरों में भी कीमत में भारी उछाल देखने को मिल सकता है. सेक्टर 14 और सेक्टर  21A में 500 वर्ग गज से बड़े प्लॉटों पर 60% की बढ़ोतरी की गई है. व्यावसायिक निवेश की बात करें तो सेक्टर 16 सबसे महंगा हब होने वाला है. जहां पुरानी दरें 1.21 लाख रुपए से बढ़कर करीब 2.11 लाख रुपए प्रति वर्ग गज होने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद की प्यास बुझाएगा गंगा नदी का पानी, इस रूट से होते हुए बिछेगी नई पाइपलाइन

हुडा फ्लैट्स और फ्लोर के दाम में बढ़ोतरी

इस बढ़ोतरी का असर हुडा फ्लैट्स में रहने वालों पर भी सीधा पड़ने वाला है. खासकर नीमका गांव के नजदीक बने हुडा सेक्टर, जहां फ्लैट्स के रेट में 75% की बढ़ोतरी संभावित है. इसके साथ ही बड़खल क्षेत्र में बने फ्लैट्स के रेट में 30% की बढ़ोतरी की गई है.

ग्रामीण इलाकों में भी रेट बढ़ाए जा रहे है, जिससे यहां जमीन खरीदना काफी महंगा हो गया है. तिगांव के मिर्जापुर में कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रेट में 75 % की बढ़ोतरी कर इसे 14 हजार रुपए फुट कर दिया है. बल्लभगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाली घनी आबादी वाली कॉलोनियों के रेट में भी बढ़ोतरी की गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.