सूरजकुंड मेले को देखते हुए फरीदाबाद में कई सड़कें रहेगी बंद, इन वैकल्पिक रूट्स का करना होगा इस्तेमाल

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 31 जनवरी से अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले की शुरुआत होने जा रही है. मेले में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना हो, इसके लिए फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. फरीदाबाद के DCP महसूद अहमद ने बताया कि 31 जनवरी से 15 फरवरी तक सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक कई रूट बंद कर दिए गए है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

फरीदाबाद में कई सड़कें रहेगी बंद

सूरजकुंड मेले के आयोजन की समयावधि के दौरान पाली से शूटिंग रेंज की ओर जाने वाला रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसके साथ ही अंखी से सूरजकुंड की ओर तथा एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर व प्रहलादपुर दिल्ली सीमा से सूरजकुंड की ओर जाने वाले रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्णतः रोक रहेगी. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करना होगा. इसमें वाहन चालक सैनिक कॉलोनी से अंखी चौक होते हुए बड़खल रोड़ से दिल्ली की ओर और सैनिक कॉलोनी से प्याली चौक होते हुए बाटा चौक और मथुरा रोड से दिल्ली की ओर रास्ता चुन सकते है.

प्रहलादपुर (दिल्ली सीमा) और शूटिंग रेंज से सूरजकुंड आने वाले वाहनों को NH- 44 का इस्तेमाल करते हुए बदरपुर सीमा के रास्ते फरीदाबाद में प्रवेश करना होगा. एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड की ओर जाने वाले चालकों को फरीदाबाद शहर में प्रवेश करने के लिए NH-44 का उपयोग करना चाहिए. फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने मेले में आने वाले वाहनों की यातायात व्यवस्था के लिए 10 स्थानों पर पार्किंग निर्धारित की गई है.

सुरक्षा के चलते गाड़ियों की आवाजाही बंद

मेले में सुरक्षा, सुविधा और वाहनों के व्यवस्थित संचालन के लिए सूरजकुंड मेले की ओर जाने वाली फरीदाबाद सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. यह प्रतिबंध 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी सुबह 7 बजे से 12 बजे तक रहेगा. इस दौरान यह सड़क पार्किंग के लिए भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.