फरीदाबाद के इस गांव में बनेगा नया अस्पताल, इलाज के लिए दूरदराज की भागदौड़ होगी खत्म

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि फरीदाबाद के गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर- दराज के शहरों में जाने की समस्या से निजात मिलेगा. यह अस्पताल खासकर उनके लिए फायदेमंद होने वाला है, जो एलोपैथिक की बजाय आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन करते है.

Hospital Doctor

लगभग 48 लाख रुपए से तैयार होगा अस्पताल

गांव की सरपंच सरोज सैनी ने बताया कि इस आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण लगभग 48 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा. इसमें डॉक्टर रूम, दवाई कक्ष, स्टोर रूम सहित कुल 6 कमरे बनाए जाएंगे. इस अस्पताल में आयुर्वेदिक की सारी दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीजों को इलाज के लिए बाहर ना जाना पड़े.

सरपंच ने बताया कि पहले यहां जो डिस्पेंसरी थी उसे जगह की कमी के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर बार- बार शिफ्ट किया जा रहा था. बाद में आयुष विभाग ने गांव में अस्पताल बनाने के लिए जमीन की मांग की. ग्राम पंचायत ने राम तलैया के पास 500 गज जमीन को अस्पताल बनाने के लिए दे दिया. निर्माण कार्य शुरू हो गया है. अगले 6 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  SPO Faridabad Jobs: हरियाणा पुलिस में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन

मुख्य सड़क के बाईं ओर होगा निर्माण

सरोज सैनी ने बताया कि यह अस्पताल मुख्य सड़क के बाईं ओर बनाया जा रहा है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों और आसपास के ग्रामीण इलाको में रहने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सके. इससे लगभग 10 से 15 गांवो को सीधा फायदा मिलेगा. फिलहाल गांव में कोई भी आयुष अस्पताल नही है, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है. इससे खासतौर पर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अधिक फायदा होगा दूसरी ओर आपातकालीन स्थिति में तुरंत इलाज मिल सकेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.