फरीदाबाद में डेढ़ करोड़ से बदलेगी इस सड़क की तस्वीर, इन इलाकों की आबादी को मिलेगा फायदा

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद शहर में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने की दिशा में एक और अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर 2 स्थित कम्यूनिटी सेंटर से वीटा डेयरी पार्क तक जाने वाले सड़क मार्ग का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Sadak Road 3

खस्ताहाल स्थिति में है मौजूदा सड़क

फरीदाबाद के सेक्टर 2 की बात करें तो यहां ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है. खासकर कम्यूनिटी सेंटर से वीटा डेयरी पार्क की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है. यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. स्थानीय लोगों द्वारा लबे समय में इस सड़क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी जो अब जाकर पूरी हो रही है.

HSVP द्वारा अब इस सड़क को नए सिरे से तैयार करते हुए सीमेंटेड बनाया जाएगा. सड़क पर थर्मोप्लास्टिक पेंटिंग की जाएगी जिससे ट्रैफिक संकेत और लेन मार्किंग स्पष्ट नजर आएगी. सड़क के बेस को मजबूत बनाने के लिए ग्रेन्युलर सब- बेस डाली जाएगी ताकि लंबे समय तक सड़क की गुणवत्ता बनी रहे.

सफर होगा सुरक्षित

इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से सेक्टर-2 के निवासियों को ही नहीं बल्कि वीटा डेयरी पार्क के लिए आवाजाही करने वालों को भी फायदा मिलेगा. सुबह- शाम टहलने और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षित व आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा. इस सड़क मार्ग को दुरुस्त करने में 1.50 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.