फरीदाबाद की लाल डोरा में बसी आबादियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया हुई तेज, इस दिन तक दे दिया जाएगा सर्टिफिकेट

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लाल डोरे में आने वाले आबादियों को उनकी जमीन का मालिकाना हक देने के लिए सेल्फ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. इसके लिए 10 नई टीमें बना दी गई हैं, जो गांव- गांव जाकर सर्वे का काम कर रही हैं. गांव का नंबरदार रिपोर्ट देगा, जिसकी सहायता से लाल डोरे पर बसे लोगों को उनकी जमीन की रजिस्ट्री ₹1 में करवाई जाएगी और निगम की तरफ से इन्हें मालिकाना सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाएगा.

Faridabad City Home Ghar Colony

इस महीने तक मिलेगा सर्टिफिकेट

मार्च के महीने तक इन लोगों को प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जाएगा. उनके बाद, कलेक्टर रेट पर इन की जमीनों के रजिस्ट्री हो पाएंगी. अभी तक यहाँ बसे लोगों के पास सिर्फ कब्जे ही हैं, उनके पास अपने घर, दुकान या ज़मीन का मालिकाना हक का कोई भी दस्तावेज नहीं है. नगर निगम अब इन लोगों को भी उनकी ज़मीन का मालिकाना हक देने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए प्रत्येक जोन में टीम गठित कर दी गई है और उन्हें सर्वे के लिए घर- घर भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

नगर निगम की कमेटी इनके आवेदन का सत्यापन करेगी. कमेटी में गांव के लोग भी शामिल होंगे. पार्षद, नंबरदार, जेई से भी सत्यापन करवाया जाएगा. पूरी जांच के बाद विभाग द्वारा पात्र लोगों को मालिकाना हक का सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा .

लोगों को किया जा रहा जागरूक

लोगों को इस अभियान के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी जमीन के हक का सर्टिफिकेट लेने के लिए आगे आएं. इसके लिए लोगों को 10 सालों से घर, प्लॉट या दुकान आदि पर कब्जे का प्रमाण पत्र देना होगा. इनमें बिजली बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, घरेलू गैस की कॉपी आदि के दस्तावेज़ भी शामिल हो सकते हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts