रूस मॉडल लिखेगा फरीदाबाद में विकास की नई गाथा, आमजन को मिलेंगे अनगिनत फायदे

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की सुंदरता को बढ़ाने और विकास कार्यों के लिए एक बेहतरीन पहल की शुरुआत की गई है. इसके तहत फरीदाबाद नगर निगम ने रूस के तातारस्तान गणराज्य के ब्यूनस्की म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MOU) किया है. यह समझौता दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में हुआ और इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, तकनीक, निवेश व शहरी विकास के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया.

City Shahar Town

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा मजबूत

फरीदाबाद शहर के महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद के शहरी विकास को नई दिशा देना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाना है. यह समझौता 3 वर्षों के लिए किया गया है, जिससे आने वाले समय में फरीदाबाद शहर को नई दिशा मिलेगी. इसके जरिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम मजबूत होगा और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा. इस सिस्टम के तहत जो बेहतर कर रहा है, उसे दूसरे देशों को बताया जाएगा और जो हमारे लिए बेहतर है वह हमें सिखने को मिलेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: फरीदाबाद की प्यास बुझाएगा गंगा नदी का पानी, इस रूट से होते हुए बिछेगी नई पाइपलाइन

शिक्षा, पर्यटन, निवेश और आर्थिक सहयोग

फरीदाबाद और ब्यूनस्की म्युनिसिपल डिस्ट्रिक्ट के बीच हुए इस समझौते से शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, तकनीकी सहयोग एवं शहरी विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे आने वाले समय में दोनों शहरों के नागरिकों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा.

इस समझौते से निवेश और आर्थिक सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे. दोनों पक्ष, उद्योग, इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरी सेवाओं में संयुक्त परियोजनाओं को बढ़ावा देंगे, जिससे विदेशी निवेश आकर्षित होने की संभावना है. इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और छोटे-बड़े उद्योगों को भी फायदा होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.