फरीदाबाद में शुरू हुआ स्लिप रोड का रुका हुआ काम, रोजाना 1 लाख वाहन चालकों को मिलेगी राहत

फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) जिले में अजरौंदा चौक पर नीलम पुल स्लिप रोड का काम, जो पिछले काफी समय से रुका हुआ था, वह शुरू हो चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि इसी के सप्ताह में इसे पूरा कर लिया जाएगा. इसे सीमेंट से बनाया जा रहा है. इसके बन जाने के बाद रोजाना यहां से गुजरने वाले 1 लाख से ज्यादा वाहनों को काफी राहत मिलेगी.

Sadak Road 3

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

बीते काफी समय से लोग यहां होने वाली समस्या से परेशान थे, लेकिन अब इस पर काम शुरू कर दिया गया है. यहां करीब एक करोड़ की लागत से स्लिप रोड और नीचे से कनेक्टिविटी देने की योजना है. मिली जानकारी के अनुसार, यह काम साल भर पहले ही अलॉट हो चुका था, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था. अब अभी तो 2 महीने से काम चल रहा है. अब उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा.

मिलेगा डायरेक्ट रास्ता

एनआईटी से हाईवे की तरफ जाने वाली लेन पर स्लिप रोड का निर्माण किया जा रहा है, जो नर्सरी के साथ- साथ ओल्ड फरीदाबाद की तरफ जाएगी. ओल्ड फरीदाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालक स्लिप रोड का इस्तेमाल कर पाएंगे. अब उन्हें लाल बत्ती चौक पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा, पुल के नीचे से कनेक्टिविटी की सड़क बनाई जाएगी, जो कि एसएसबी अस्पताल के सामने से होकर पुल के दूसरी तरफ निकलेगी. इसका निर्माण फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts