फरीदाबाद में तकनीकी कौशल से निपुण बनेंगे स्टूडेंट्स, 10 स्कूलों में बनेगी STEM लैब

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने फरीदाबाद शहर के 10 सरकारी स्कूलों में नई साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स (STEM) लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रोबोटिक्स, 3D प्रिटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी नई तकनीकों की जानकारी देना है. इसके लिए सरकारी स्कूलों की निरीक्षण प्रक्रिया जारी है. नए शैक्षणिक सत्र 2026- 27 से STEM लैब शुरु की जाएगी.

Stem Lab School

बच्चों की साइंस में बढ़ेगी दिलचस्पी

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विद्यार्थियों की साइंस में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए पुराने फरीदाबाद, फरीदपुर, जसाना, सेक्टर- 3 के सरकारी गर्ल्स स्कूल और सेक्टर- 28 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में STEM लैब चलाई जा रही है. विद्यार्थी साइंस अनुदेशक की देखरेख में साइंस अभ्यास करते है और मॉडल बनाते है. इन लैब को प्राइवेट कंपनी STEM मीडिया चलाती है.

इन स्कूलों में बनेगी STEM लैब

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सराय, टिकाना पार्क, धौज, मेवाला, महाराजपुर, ऊंचा गांव, सिकरी, नंगला गुजरान, NIT 3 के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में STEM लैब का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए इन स्कूलों में भवन, बिजली, इंटरनेट जैसी सुविधाओं के लिए जांच जारी है. लैब में टैबलेट, रोबोटिक किट, 3D प्रिंटर और कोडिंग सॉफ्टवेयर जैसी अन्य सुविधाएं भी शामिल होगी.

क्या है STEM लैब की खासियत?

STEM लैब में विद्यार्थियों को तकनीकी कौशल सीखने का अनुभव मिलेगा. इसके साथ ही, उन्हें पुस्तकों से आगे बढ़कर हाथ से कुछ सीखने का भी मौका मिलेगा. शिक्षा विभाग के अनुसार, ऐसे लैब स्कूलों को केवल पढ़ाई तक नही बल्कि सीखने और खोजने का केंद्र बनाते है. यह STEM लैब स्कूलों में एक बड़े बदलाव की शुरुआत है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.