हरियाणा के इस शहर को जलभराव से मिलेगा छुटकारा, 23 करोड़ से सिरे चढ़ेंगे यह कार्य

फरीदाबाद | हरियाणा के औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने एक योजना की शुरूआत की है. इस परियोजना के अंतर्गत, 1 महीने के अंदर सभी प्रमुख और छोटे नालों के साथ- साथ सीवर लाइनों की सफाई का कार्य किया जाएगा. इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.

Jalbharav Barish Monsoon

सबसे अहम गौछी ड्रेन

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही, सफाई अभियान कार्य शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने फरीदाबाद की फरीदाबाद में लगभग 65 छोटे- बड़े नाले है, जिनकी सफाई करनी बहुत जरूरी है लेकिन सबसे महत्वपूर्ण गौछी ट्रेन है जिसके लिए अधिक संसाधनों की जरूरत होती है और इसमें टाइम भी अधिक लगता है.

प्रशासन ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे स्वयं रोजाना प्रगति रिपोर्ट की जांच करें, ताकि काम में किसी प्रकार की लापरवाही न हो. शहर में जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से नई ड्रेनेज लाइनें भी बिछाई जाएगी ताकि भविष्य में जलभराव का सामना न करना पड़े.

यह भी पढ़े -  फैक्ट्रियों के गढ़ से हरियाणा के इस जिले की बनी नई पहचान, क्या आप जानते हैं नाम?

15 मुख्य स्थानों का चुनाव

अधिकारियों के अनुसार, शहर में 15 स्थान ऐसे है जहां जलभराव की समस्या अधिक होती है इसीलिए पहले वहां कार्य को पूरा किया जाएगा और वहां नई ड्रेनेज लाइनें बिछाई जाएगी. इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. नगर निगम अधिकारी ने कहा है कि बारिश से पहले इस परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा ताकि मानसून के दौरान लोगों को दिक्कत ना हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.