फरीदाबाद के इस चौक से खत्म होगा ट्रैफिक जाम का झंझट, ट्रैफिक पुलिस ने बनाई खास योजना

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है. बता दें कि सरकार ने यहां BPTP चौक के भीषण जाम की समस्या को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. बल्लभगढ़ में सेक्टर- 8 बड़ौली गांव के निकट दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्रवेश- निकासी के लिए कट न होने के कारण BPTP चौक पर सुबह- शाम के समय लंबे समय तक जाम लगा रहता है.

Vahan Gadi Car

इस समस्या के समाधान के लिए अब दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक नया कट (एंट्री / एग्जिट पॉइंट) बनाया जाएगा.

यातायात पुलिस को दुगुनी समस्या

बल्लभगढ़ से BPTP चौक पर रोजाना भारी जाम लगता है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. यातायात ने करीब 1 महीने पहले बनाई रिपोर्ट में बताया है कि एक्सप्रेसवे से बड़ौली गांव, सेक्टर- 75, 76, 77, नीमका गांव, फज्जूपुर व बल्लभगढ़- तिगांव रोड़ की तरफ जाने वाले गांवो के हजारों वाहन चालक सेक्टर- 17 में निकासी प्वाइंट पर उतरते है. आगे ये यहां से आगरा नहर पर बने BPTP पुल और सेक्टर- 8 सिही पुल व तिगांव पुल से अपने रास्तों तक जाते है.इसीलिए यहां सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम BPTP पुल पर फंस जाता है. यहां सिग्नल लाइट की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है, जिससे यातायात कर्मियों को दुगुनी समस्या होती है.

लोगों को मिलेगा फायदा

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इस नए कट के बनने से बल्लभगढ़ के BPTP चौक पर लगने वाले भीषण जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में अधिकांश वाहनों को इसी चौक से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे यहां ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, लेकिन सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने की सुविधा मिलने यह दबाव काफी कम हो जाएगा. इससे न केवल लोगों का यात्रा का समय घटेगा, बल्कि ईंधन की बचत भी होगी और रोजाना आने- जाने वाले लोगों को अधिक सुगम और तेज आवागमन मिल सकेगा. भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश कम होने से सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्थित रहेगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.