फरीदाबाद में इस सड़क पर सफर करने से बचें, 2 महीने चलेगा निर्माण कार्य

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद (Faridabad) से जुड़ी एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां शहर में हार्डवेयर चौक से सोहना टी- प्वाइंट तक सड़क निर्माण कार्य शुक्रवार यानि कल से शुरू हो चुका है. इस वजह से सड़क मार्ग की एक लेन को बंद किया गया है. दूसरी लेन पर दोनों ओर के वाहनों का संचालन रहेगा. इसके चलते इस सड़क पर 2 महीने तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.

Road Sadak

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी

ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वाहन चालकों को इस सड़क पर सफर करने से बचने की सलाह दी है. फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है. पहले महीने इस सड़क की एक लेन को बनाया जाएगा. इस दौरान दूसरी लेन पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी. फिर दूसरी लेन का निर्माण किया जाएगा तो पहले वाली लेन को चालू कर दिया जाएगा.

ट्रैफिक थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि यहां सड़क निर्माण के दौरान यातायात की रफ्तार धीमी रहेगी. वहीं, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा. बता दें कि इस सड़क मार्ग के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र हैं, इसलिए यहां भारी वाहनों की आवाजाही ज्यादा रहती है. ऐसे में इस सड़क निर्माण से बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

महत्वपूर्ण है यह सड़क

यह सड़क औद्योगिक सेक्टर- 24, 25 और सोहना रोड को सीधे तौर पर जोड़ती है. NIT- 1 से सोहना टी- प्वाइंट तक जाने के लिए भी इसी सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में इस सड़क पर रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों को यहां परेशानी झेलनी होगी, लेकिन इस काम के पूरा होने पर सफर करना भी बेहद आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.