फरीदाबाद का यह सेक्टर बना लोगों की पहली पसंद, खासियतें जानकर खुद के घर के लिए बेस्ट मान रहे लोग

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे इलाके में खुद का घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. बता दें कि यहां फरीदाबाद शहर का सेक्टर 62 सबसे परफेक्ट जगह है, जो आज हर मामले में बड़ी तेजी से फरीदाबाद के मानचित्र पर उभर रहा है. यहां बिजली- पानी, पक्की सड़कें, सीवरेज व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी नहीं है. यहां हर बजट के हिसाब से कुछ न कुछ हैं लेकिन जैसे- जैसे सेक्टर का विकास आगे बढ़ रहा है, उसी हिसाब से जमीन के रेट भी उछाल खा रहे हैं.

Town City Shahar Colony

बजट के हिसाब से प्रोपर्टी रेट

अगर प्रोपर्टी के रेट की बात करे तो वर्तमान में यहां 60 गज के प्लाट की कीमत करीब 80 लाख रुपए है. 100 गज के प्लाट की कीमत लगभग 1 से डेढ़ करोड़ रुपए है. अगर बड़े प्लाट की बात करें तो कीमत बढ़ती ही जाती है. 250 से 300 गज के प्लाट की कीमत 3 से 5 करोड़ के बीच है. मूलभूत सुविधाएं और कनेक्टविटी बेहतर होने के कारण यहां प्लाट की कीमत बढ़ती ही जा रही है इसीलिए यह निवेश के हिसाब से भी फायदेमंद है.

क्या है खास?

सेक्टर 62 का इलाका साफ- सुथरा और शांत है. बिजली, सीवरेज, चौड़ी सड़कें, कम्युनिटी सेंटर, पार्किंग व्यवस्था और शॉपिंग मॉल पहले से मौजूद है जो इसको किफायती बनाते है. इसके अलावा, यहां रोजमर्रा की सारी चीजें उपलब्ध है. फिलहाल यहां एक मंदिर भी बनवाया गया है. यदि आप फरीदाबाद में बजट में घर देखना चाहते है, तो सेक्टर 62 अच्छा ऑप्शन है.

कनेक्टिविटी की बात करें तो सेक्टर 62 का कोई जवाब नहीं है. दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे इस सेक्टर के नजदीक से ही गुजरता है. दिल्ली हो या फिर किसी दूसरे बड़े शहर की यात्रा, यहां से आवागमन बेहद आसान हो चुका है. यहां से मथुरा रोड की दूरी सिर्फ 4 किलोमीटर है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो सब 5 से 6 किलोमीटर के दायरे में मिल जाएंगे. सेक्टर के अंदर ही गवर्नमेंट स्कूल है जो यहां रहने वाले परिवारों के लिए बढ़िया सुविधाओं में से एक है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.