फरीदाबाद में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, अस्थायी मार्ग से जाम में राहत

फरीदाबाद | दिल्ली- आगरा हाईवे से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi- Mumbai Expressway) की ओर जाने के लिए एक और नया रास्ता खोल दिया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरीदाबाद से बल्लभगढ़ जाने वाली लेन पर NHAI ने रेलिंग काटकर अस्थायी कट बनाया है. इस नए कनेक्शन के जरिए दोनों हाईवे सीधे जुड़ गए हैं. इस कट के बनने से अब औद्योगिक क्षेत्रों से आने- जाने वाले वाहन सीधे एक्सप्रेसवे का उपयोग कर पा रहे हैं. इससे जहां वाहनों का समय कम हो, वहीं शहर के अंदर लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी राहत मिली है. खासकर कारखानों का सामान लेकर चलने वाले वाहन इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Highway Road 2

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर सेक्टर 4 और गुडईयर के आगे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या रहती है. इसी कारण FMDA द्वारा पानी निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते फिलहाल सर्विस लेन बंद है.

बन जाती है जाम की स्थिति

यदि यह अस्थायी कट नहीं बनाया जाता तो वाहनों को अनाज मंडी के सामने बने कट से घूमकर शहर के अंदर से गुजरना पड़ता जिससे सरकारी अस्पताल से लेकर बल्लभगढ़ बस अड्डा और पुलिस चौकी तक भारी जाम की स्थिति बन जाती. ट्रैफिक दबाव को देखते हुए NHAI ने गुरुग्राम नहर किनारे चार लेन सीमेंटेड सड़क के सामने रेलिंग काटकर यह नया अस्थायी मार्ग तैयार किया है. इससे हाईवे से आने वाले वाहन सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर जुड़ रहे हैं. आगे पलवल, मथुरा व आगरा की ओर जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चाइल्ड केयर और मेडिकल लीव के बदले नियम

अस्थायी रूप से उठाया गया कदम

एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन भी इसी सीमेंटेड सड़क के जरिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच रहे हैं. फिलहाल, यह व्यवस्था केवल सर्विस लेन पर पाइपलाइन कार्य पूरा होने तक लागू रहेगी. काम खत्म होने के बाद इस अस्थायी कट को बंद कर दिया जाएगा और वाहन पहले की तरह सर्विस लेन से गुजरेंगे. इस मामले में NHAI के परियोजना निदेशक धीरज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम केवल ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अस्थायी रूप से उठाया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.