फतेहाबाद में लगने जा रहा रोजगार मेला, पहुंच रही यह कंपनी

फतेहाबाद | अगर आप बेरोजगार हैं और अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो हमारी यह खबर आपके लिए काम की खबर हो सकती है. आज हम आपके लिए जॉब संबंधित अपडेट लेकर आए हैं. आपको बता दें कि फतेहाबाद जिले में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आप इस मेले में शामिल हो सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं.

Education Fair

फतेहाबाद में लग रहा रोजगार मेला

हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को सूचित किया जाता है कि आने वाली 6 और 7 मई को राजकीय आई०टी०आई० भोड़िया खेड़ा (फतेहाबाद) में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस जॉब फेयर में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड कम्पनी के प्रतिनिधि अप्रैन्टिसशिप/ रोजगार चयन के लिए आ रहे है. ऐसे में सभी आईटीआई धारक उम्मीदवार इस रोजगार मेले में हिस्सा ले सकते हैं.

यह रहेगी आयु सीमा

इस जॉब फेयर में फिटर, वेल्डर, पेंटर (Gen.), टर्नर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट (ग्राइंडर ), टूल एंड डाइ, मोटर मैकेनिकल व्हीकल एंड ट्रैक्टर मैकेनिकल ट्रेड के लिए उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया जाएगा. अगर आयु सीमा की बात करें तो महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष रहेगी. चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने ₹20000 मान देय दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Sweeper Jobs: यमुनानगर में निकली सफाईकर्मी के पदों पर भर्ती, 5वीं पास करें आवेदन

इस लिंक पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

इसके अलावा भी सिलेक्टेड उम्मीदवारों को कई प्रकार की सुविधा दी जाएगी जिसमें रियायती भोजन, यूनिफार्म व कंपनी पॉलिसी के अनुसार अन्य कई प्रकार के लाभ शामिल है. ऐसे में संस्थान के बताए गए व्यवसायों से सम्बंधित अपीयरिंग व वर्ष 2021 से 2025 के पासशुद्धा छात्र- छात्राओं कों लिंक पर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद सम्पूर्ण दस्तावेज व बायोडाटा सहित दिनांक 6 मई 2026 दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे भेजनें होंगे.

मेले में भाग लेने के लिए करना होगा यह काम

6 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा दिनांक 7 मई को साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा. सभी छात्र इस बात पर ध्यान दें कि जिन छात्रों का रजिस्ट्रेशन इस लिंक पर होगा सिर्फ वहीं छात्र ही जॉब मेले में हिस्सा ले सकते है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.