BSNL का 31 मार्च तक धांसू ऑफर, इन 2 प्लान में मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी

गैजेट डेस्क, BSNL New Offer | अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि बीएसएनएल की तरफ से होली के मौके पर अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया गया था. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. आप 31 मार्च तक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं यानी कि अब केवल आपके पास 11 दिनों का ही समय बचा हुआ है.

BSNL

BSNL ने नए सस्ते प्लान

होली के मौके पर कंपनी की तरफ से अपने इस ऑफर में दो सस्ते रिचार्ज प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान की तलाश में है, तो आपको 336 दिन वाले प्लान में 29 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलने वाली है यानी कि आपका प्लान पूरे 365 दिन चलने वाला है. बीएसएनएल के इस रिचार्ज प्लान के लिए आपको महज 1,499 रूपये ही खर्च करने होंगे.

मिल रही एक्स्ट्रा वैलिडिटी

पहले कंपनी इस प्लान में 336 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही थी, अब आपको 365 दिन यानि पूरे 1 साल की वैलिडिटी दी जा रही है. इसके अलावा, कंपनी अपने इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS भी ऑफर कर रही है. इस प्लान में कुल 24 जीबी हाई स्पीड डाटा दिया जा रहा है. आप 31 मार्च से पहले बीएसएनएल के इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

हर दिन मिलेगा 2GB डाटा

बीएसएनएल के पास 2,399 रूपये वाला प्लान मौजूद है. इस प्लान में भी कंपनी अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, वैसे तो इस प्लान में आपको 395 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. मगर आप इस ऑफर के तहत रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको 425 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है. यह प्लान ज्यादा डाटा वाले यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है, आपको इसमें हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको एक्स्ट्रा वैलिडिटी का लाभ तभी मिलेगा जब आप 31 मार्च से पहले इन रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवाते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.